The Hona News

बिहार: भूखे पेट चचरी पर कट रही जिंदगानी, गोपालगंज के सैकड़ों घरों में घुसा बाढ़ का पानी

Nation
बिहार: भूखे पेट चचरी पर कट रही जिंदगानी, गोपालगंज के सैकड़ों घरों में घुसा बाढ़ का पानी

गोपालगंज: चूल्हा भी डूबा। चापाकल भी डूबा। रसोई घर डूबा। पशुओं का चारा डूबा। खाट डूब गई। बिस्तर डूब गया। आंगन डूब गया। घर में पानी घुस गया। चारों तरफ पानी ही पानी है। गोपालगंज के मांझागढ़ प्रखंड के बलुआ टोला में घर में अकेले मौजूद 72 वर्षीय कृष्णावती देवी एनबीटी की टीम देखते ही हाथ जोड़ लेती हैं। उनकी कातर निगाहें उन मदद वाले हाथों को खोज रही हैं। जिसका इंतजार कृष्णावती देवी के साथ गांव के सैकड़ों घर वाले कर रहे हैं। गंडक के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी के बाद कृष्णावती देवी सहित सैकड़ों ग्रामीणों के घर डूब गए हैं।

पानी में फंसी जिंदगी

कृष्णावती देवी के दो बेटे हैं। दोनों रोजगार के लिए बाहर रहते हैं। कृष्णावती घर में अकेली रहती हैं। उन्हें पता नहीं था कि अचानक घर में इतना पानी आ जाएगा। वो पानी आने के बाद से भूखे हैं। पानी की एक बूंद गले से नहीं उतरी है। चापाकल डूब गया है। कृष्णावती देवी खुद को भगवान भरोसे छोड़कर राहत का इंतजार कर रही हैं। बलुआ टोला के सभी घरों का यही हाल है। आंगन में कमर से ऊपर तक पानी लगा हुआ है। लोग परेशान हैं।

एनबीटी की ग्राउंड रिपोर्ट

एनबीटी संवाददाता मुकेश कुमार ने बलुआ टोला के कई घरों का दौरा किया। घरों में चारों तरफ पानी है। खाट और चचरी बस सूखी हुई है। किसी तरह रात गुजर जा रही है। जानकारी के मुताबिक गोपालगंज में गंडक के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बाल्मीकि नगर बैराज से पिछले दो दिनों पहले 5 लाख 76 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। वह पानी वर्तमान में गोपालगंज में पहुंच गया है। और इस पानी से हर तरफ तबाही का मंजर है।

Bihar: गोपालगंज में तटबंध पर मंडराया खतरा! कंट्रोल रूम से बाढ़ की स्थिति पर 24 घंटे निगरानी, हाई अलर्ट जारी

बलुआ टोला का हाल

एनबीटी ऑनलाइन की टीम जब मांझागढ़ प्रखंड के बलुआ टोला पहुंची, तो वहां टीम ने ग्राउंड की तस्वीरें उतारी। टोला में चारों तरफ सड़कों पर पानी फैला हुआ है। फसल डूब गई है। घरों के अंदर पानी प्रवेश कर गया है। कच्चे हो या पक्के सभी मकानों की एक जैसी स्थिति है। घर के अंदर तालाब बना हुआ है। गंडक का पानी कम होगा, तभी राहत मिलेगी।

Train News: फारबिसगंज से ही चलेंगी कटिहार-दरभंगा-सहरसा-जोगबनी रेलखंड की सभी ट्रेनें, जानें क्यों

गांव में चारों तरफ पानी

72 वर्षीय कृष्णावती देवी के अलावा गांव के कई ऐसे लोग मिले, जिन्होंने 24 घंटे से कुछ भी नहीं खाया है। बिहार सरकार की ओर से कम्युनिटी किचन चलाने की बात कही जा रही है। गोपालगंज के बलुआ टोला में ऐसा कुछ नहीं दिख रहा है। वीडियो और तस्वीरों में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। ऐसे में ग्रामीणों का कहना है अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई पूछने तक नहीं आया है।

आशुतोष कुमार पांडेय

लेखक के बारे में

आशुतोष कुमार पांडेय

प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक पत्रकारिता में 16 वर्षों से ज्यादा समय से सक्रिय. पॉलिटिकल साइंस और जर्नलिज्म में डिग्री. 2003 में जनसत्ता, हिंदुस्तान और दैनिक जागरण में लिखने की शुरुआत. ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय, प्रभात खबर डॉट कॉम और नेटवर्क 18 में काम. चार लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनावों में रिपोर्टिंग और डेस्क का काम. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, रंगकर्म और लोक संस्कृति में दिलचस्पी.… और पढ़ें

Related posts

Govt to support those contributing to India’s growth story: Kiren Rijiju

asdavi92

TN BJP chief Annamalai stepping down may change the math for next two elections

asdavi92

Odisha boy changes gender to become ‘Rinki Didi’; now fights for women’s rights

asdavi92

Leave a Comment